Posts

Chapter 1 - Uska Bachapan - Begining of Expectations

ये जिंदगी क्या है, किसलिये है, और हर जिंदगी भविष्य की  गोद मे क्या तलाशती है यह कोई नहीं जानता | जिंदगी आपको खट्टे और मीठे अनुभवों से रूबरू कराएगी और क्या तस्वीर दिखाएगी कौन जानता है  | बड़े लोग कहते है अपनी जिंदगी जियो और रास्ते बनाओ वो हासिल करो जिसक सपने तुमने बचपन से सजोए हो | परन्तु जिंदगी की राहो मे कई बार ऐसे  मोड़ आते है जहा ना चाहते हुए आप मुड जाते है ये बिना जाने की वो रास्ता आपको कुछ देगा भी या नहीं या उस रस्ते मे दिखने वाले सपने आपको एक अंतहीन सफर पर ले जाते है  | जहा से आप न वापस मुड़ सकते हो न आगे कुछ पा  सकते हो | आपके हाथो मे वो खाली  रेत रह जाती है ,जो आपको दूर से आपकी मंजिल तो दिखा रही थी पर वह लेकर कही नहीं जा रही थी |   यह कहानी है उसी जिंदगी की उधड़ भून मे फसे एक लड़के की जिसका नाम है राहुल | बचपन से शांत और सरल सव्भाव लिए लोगो की आखो का तारा और सपना जिसके भरोसे उसका परिवार अपना सपना जीना चाहता था | यह एक ऐसा परिवार था जिसने गरीबी के अलावा कभी कुछ नहीं ...
Recent posts